फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युद्ध कला का प्रदर्शन कर किया गुरु को नमन

Thu, 10 Jan 2019 01:26 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
प्रकाश पर्व पर गुरुद्धारे से निकली शोभायात्रा में करतब दिखाती गतक पार्टी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। गुरु गोविंद सिंह के 352वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा मोहद्दीपुर की ओर से बुधवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पंजाब से आए गतका दल ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। निशान साहिब की सेवा और भाई रसपाल सिंह के अरदास पेश करने के बाद लोगों ने गुरु का अटूट लंगर छका और फिर शोभायात्रा निकाली गई। सजी गाड़ी में गुरु गोविंद सिंह महाराज की भव्य तस्वीर, पंजाब के बैंड का जयघोष और गुरुवाणी की धुनों का वादन, सिख इतिहास का दर्शन कराते चित्रों से सजी गाड़ियां, घोड़ों पर सवार पंच प्यारे आकर्षण का केंद्र रहे। गोलघर में नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल की अगुवाई में लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन


शोभयात्रा का समापन शाम साढ़े सात बजे गुरुद्वारा जटाशंकर पर हुआ। इस दौरान मनमोहन सिंह लाडे, जयपाल सिंह कोहली, अरविंदर सिंह राजन, रसपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह चड्ढा, अपजीत सिंह हनी, धनवंत सिंह, रसपाल सिंह, रोहताश सिंह, गुरप्रीत सिंह, मानवेंदर सिंह, रजिंदर सिंह कोहली आदि मौजूद रहे।

कल से शुरू होगा अखंड पाठ

गुरु नानक सत्संग सभा की ओर से मोहद्दीपुर गुरुद्वारा में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार सुबह नौ बजे से अखंड पाठ शुरू होगा। अरविंदर सिंह राजन ने बताया कि पाठ का समापन रविवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें