फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में बच्चों के साथ बड़ों ने भी की मस्ती

Wed, 26 Dec 2018 11:51 PM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
सेंट थॉमस चर्च में आयोजित मेले में सेल्फी लेतीं युवतियां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। सेंट थॉमस चर्च में बुधवार को क्रिसमस के उपलक्ष्य में मेले का आयोजन हुआ। मसीही समाज के लोगों के साथ आम लोगों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसका उद्घाटन डिनरी के डीन रेव्ह संजय विन्सेंट ने फीता काटकर किया। मेले में तरह-तरह के व्यंजनों के स्टाल के साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए खास इंतजाम थे। बच्चों के साथ बड़ों ने भी मेले में खूब मस्ती की। इस दौरान महिलाओं ने घरेलू इस्तेमाल की चीजें भी खरीदीं।
विज्ञापन


मेले में स्टैनपुर, उत्तर टोला, बशारतपुर, मोती पोखरा आदि मोहल्ले के लोगों ने काफी संख्या में शिरकत की। लोगों ने कचालू, दहीबड़ा, आइसक्रीम, चाट आदि का लुत्फ उठाया। पूरे दिन यहां लोगों की भीड़ लगी रही। चर्च से जुड़े लोगों ने बताया कि सेंट थॉमस चर्च के सामने पिछले लगभग 102 सालों से इस मेले का आयोजन हो रहा है। तब मेले की शुरुआत बंशी पीटर ने की थी। बाद में येहोन ओरीलाल व जेम्स ओरीलाल ने इसे भव्यता प्रदान की। इस मेले से होने वाली आय का इस्तेमाल चर्च की व्यवस्था संचालन के साथ गरीबों की मदद में होता है। 

युवाओं ने खूब ली सेल्फी

मेले में युवाओं की तादाद ज्यादा थी। उनमें मेले उत्साह भी खूब था। युवाओं की टोली मनोरंजन से भरे इन पलों की याद सहेजने के लिए जगह-जगह सेल्फी लेती नजर आई। कोई किसी स्टाल के पास तो कोई गुब्बारों के बीच सेल्फी लेता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें