गोरखपुर। ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ है। बिहार जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों में नो रूम है। कुछ यही हाल वाराणसी जाने वाली ट्रेनों में भी है। दिवाली में घर पहुंचना मुकिश्ल है। हालांकि मंडुआडीह इंटरसिटी और गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सीटें खाली है। वाराणसी तक जाने वाली यात्री इन दोनों ट्रेनों को सफर का बेहतर विकल्प बना सकते हैं।
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। हालांकि दिल्ली, मुंबई और देहरादून जाने वाली ट्रेनों में भीड़ नहीं है। सोमवार को कई ट्रेनों में लोगों को टिकट बुक कराने पर कन्फर्म बर्थ मिला। वहीं दिल्ली, मुंबई से आने वाली ट्रेनों में लोग लटक कर यात्रा कर रहे हैं। वैशाली एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस में टिकटों की बुकिंग बंद कर दी गई है। गोरखपुर-एलटीटीटी एक्सप्रेस में स्लीपर कोच में 101 बर्थ और मंडुआडीह इंटरसिटी में 5 सीटें सोमवार की रात तक खाली थीं।
स्पेशल में भी भीड़
गोरखपुर। रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं लेकिन इनमें भी भीड़ है। पुणे-गोरखपुर स्पेशल, आनंद विहार स्पेशल, दिल्ली छपरा स्पेशल आदि ट्रेनों में सीटें फुल हैं।
बिहार व वाराणसी जाने वाली ट्रेनों की स्थिति
ट्रेन वेटिंग (जनरल श्रेणी)
वैशाली एक्सप्रेस नो रूम
बिहार संपर्क क्रांति नौ रूम
आम्रपाली एक्सप्रेस नौ रूम
पूरबिया एक्सप्रेस नौ रूम
अवध असम 424
चौरीचौरा एक्सप्रेस 423
मंडुआडीह एक्सप्रेस 364
सप्तक्रांति एक्सप्रेस 323