फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 2654 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा

Thu, 25 Oct 2018 11:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती की दो दिवसीय परीक्षा के पहले दिन बृहस्पतिवार को 2654 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। गोरखपुर में बनाये गये 19 परीक्षा केन्द्रों पर पहले दिन कुल 12,984 अभ्यर्थियों को उपस्थित होना था। खुद एसएसपी शलभ माथुर ने गोरखनाथ स्थित जेपी चिल्ड्रेन स्कूल का निरीक्षण कर व्यवस्था जांची।
विज्ञापन

परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा ने बताया कि परीक्षा टीसीएस करा रही है। परीक्षा में धांधली न हो इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर दो दरोगा, चार सिपाही और एक महिला सिपाही की ड्यूटी लगाई गई थी। साथ ही सीसीटीवी से भी केंद्रों की मॉनीटरिंग की गई। एसपी सिटी विनय सिंह, एसपी नार्थ रोहित सिंह सजवाण, एसपी ट्रैफिक आदि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। शुक्रवार को भी 19 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा होगी।

बैग के लिए लगी लाइन

बीएन पब्लिक स्कूल पर परीक्षा देने आए अभ्यर्थी साथ में बैग लाए थे जिसे स्कूल के बाहर एक बस में जमा करा दिया गया। परीक्षा के बाद अभ्यर्थी बैग वापस लेने के लिए शोरशराबा करने लगे। इसके बाद पुलिस ने लाइन लगवाकर बैग बांटेे।

रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों का हंगामा

गोरखपुर। सिपाही भर्ती परीक्षा खत्म होने के बाद करीब चार हजार परीक्षार्थी रेलवे स्टेशन पहुंच गए। खचाखच भरे प्लेटफार्म दो पर शाम पांच बजे वाराणसी सवारी ट्रेन पहुंची तो परीक्षार्थियों का हुजूम बोगियों में चढ़ने के लिए धक्कामुक्की करने लगा। कुछ अभ्यर्थियों ने इंजन पर चढ़ने की भी कोशिश की। लेकिन चालक और आरपीएफ की की मुस्तैदी से नहीं चढ़ सके। अभ्यर्थियों ने गार्ड के डिब्बे पर भी कब्जा जमा लिया। इसके बाद भी जिन अभ्यर्थियों को सीट नहीं मिली उन्होंने प्लेटफ ार्म पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें