फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी के कैडेटो ने निकाली स्वच्छता ही सेवा रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:-
विज्ञापन

स्वच्छता ही सेवा रैली निकालकर किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट की तरफ से बृहस्पतिवार को स्वच्छता ही सेवा रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। कैडेटों ने नारों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

रैली को एनसीसी के मेजर अखिलेश्वर राव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। कैडेटों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छता से ही मनुष्य को कई प्रकार की बीमारियों से बचाया जा सका है। कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह ने कहा कि गंदगी ही बीमारियों की जननी होती है। इसलिए कैडेट अपनेेेे घर की साफ सफाई करते रहें और और अपने आसपास लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। रैली कॉलेज परिसर से निकलकर पुरानी तहसील होते हुए गांधी पार्क पहुंची और वहां से वापस फिर कॉलेज परिसर आई। इस दौरान महिपाल सिंह यादव, अवनीश शर्मा, रिया श्रीवास्तव, अनुपमा, सहनाज, सोनम, संगम, सरिता, माहित, कार्तिकेय पांडेय, श्रवण यादव, खुर्शीद आलम, प्रदीप अभिषेक चौधरी, अमर सिंह, सत्यम तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें