फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान की प्रतियां जलाने वालों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संविधान की प्रतियां जलाने वालों पर कार्रवाई की मांग
संगठन के विस्तार पर हुई चर्चा, पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूूरो
महराजगंज। अखिल भारतीय कुर्मी महासभा की जिला इकाई के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को पटेल धर्मशाला में हुई। इसमें ब्लॉक व तहसील स्तर पर कमेटी के गठन की रणनीति बनाई गई। साथ ही पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी दी गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामकुमार पटेल ने भारत के संविधान की प्रतियां दिल्ली के जंतर मंतर पर जलाए जाने की निंदा की और संविधान की प्रतियां जलाने वालों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि अपने क्षेत्र के लोगों को संगठन के नीतियों के बारे में जानकारी देते रहें। इससे संगठन को मजबूत बनाया जा सकेगा। उन्होंने ब्लॉक व तहसील स्तर पर कमेटी के गठन के लिए पदाधिकारियों को नामित किया। बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक प्रकट कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर जगन्नाथ सिंह, डॉक्टर सचिन चौधरी, संतोष चौधरी, धर्मेंद्र पटेल, अमरनाथ पटेल, अतुल, श्रवण, बलवंत, डॉक्टर एसएस पटेल, बैजनाथ, अतुल पटेल, नंद किशोर पटेल, विद्यासागर चौधरी, विश्वनाथ चौधरी, राकेश चौधरी, रामकृपाल, आशुतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें