फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 125 शिवालयों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sun, 29 Jul 2018 01:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
शिव मंदिर
विज्ञापन
गोरखपुर। सावन में शिवालयों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिले के महत्वपूर्ण 125 शिवालयों पर पुलिस की तैनाती के साथ ही बड़हलगंज और पिपराइच में पीएसी भी लगाई गई है। पिपराइच शिवालय की सुरक्षा व्यवस्था खुद एसएसपी शलभ माथुर देखेंगे। एसएसपी ने बताया कि परंपरागत चीजों के अलावा किसी भी नए जुलूस आदि आयोजनों की अनुमति नहीं होगी। रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। बड़हलगंज से पिपराइच तक जगह-जगह पुलिस की पिकेट लगाई गई है। यूपी 100 की अतिरिक्त गाड़ियां भी इस मार्ग पर गश्त करेंगी। शिवालयों के आसपास के पोखरों-नदियों के पास बैरिकेडिंग करने के साथ ही गोताखोर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें