फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश 23 व 24 को

Sat, 21 Jul 2018 01:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
Gorakhpur University
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी में एमकॉम प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए कट ऑफ मेरिट घोषित कर दी गई है। 23 जुलाई को दीक्षा भवन में मुख्य सूची के अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा जबकि 24 जुलाई को प्रतीक्षा सूची के अभ्यथियों का प्रवेश लिया जाएगा। सभी प्रवेश सुबह 10:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होंगे।
विज्ञापन

प्रवेश कार्यक्रम के मुताबिक 23 जुलाई को 116 अंक तक वाले सभी संवर्ग के अभ्यर्थी, अन्य पिछड़ा वर्ग के 106 अंक तक, अनुसूचित जाति के 88 अंक तक, अनुसूचित जनजाति के 86 अंक तक, विशेष संवर्ग (दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक पाल्य, सैनिक पाल्य) तथा यूनिवर्सिटी शिक्षक, कर्मचारियों के पाल्यों का प्रवेश होगा। इसी तरह 24 जुलाई को प्रतीक्षा सूची में सामान्य वर्ग में 114 अंक, अन्य पिछड़ा वर्ग में 104 अंक, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति में 82 अंक तथा विशेष संवर्ग में प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों का प्रवेश लिया जाएगा।

एमएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश 24 से

गोरखपुर। यूनिवर्सिटी के एमएससी प्रथम वर्ष प्राणि एवं पर्यावरण विज्ञान में प्रवेश के लिए मेरिट में आए अभ्यर्थी दीक्षा भवन में उपस्थित होकर 24 एवं 25 जुलाई को प्रवेश ले सकते हैं। उन्हें अपने साथ समस्त मूल प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड तथा उनकी फोटोकॉपी लानी होगी। प्रवेश वरीयता क्रम के अनुसार होगा। यह जानकारी विभागाध्यक्ष प्रो अजय सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई को सामान्य वर्ग मुख्य सूची तथा 25 जुलाई को सामान्य वर्ग प्रतीक्षा सूची, अन्य पिछड़ा वर्ग, एससी-एसटी, 27 जुलाई को सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, क्षैतिज आरक्षण एवं कर्मचारी पाल्यों का प्रवेश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें