फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदारों ने कमीशन के लिए बुलंद की आवाज

Sat, 14 Jul 2018 01:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
एसोसिएशन के मण्डलीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि सांसद शरद त्रिपाठी, विशिष्टि राजेश त्रिपाठी, सुरेन्द्र शर्मा,अशोक कुमार सिंह, भागवत मिश्रा व अन्य।
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। आल इंडिया फेयर प्राइज शॉप डीलर्स एसोसिएशन की जनपद इकाई की बैठक में कोटेदारों ने सस्ते गल्ले के दुकानदारों का कमीशन बढ़ाने समेत कई समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की। उनकी मांगों को जायज बताते हुए संतकबीरनगर के सांसद शरद त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, मजदूर, व्यापारी समेत हर तबके के विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने एसोसिएशन को आश्वस्त किया कि वह खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उनकी समस्याओं को बताने के साथ ही उसे पूरा कराने का भी प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


देवरिया बाईपास स्थित सत्यम लॉन में आयोजित सभा में गोरखपुर के अलावा, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर के भी कोटेदार मौजूद रहे। सभा में कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष भागवत मिश्रा ने कहा कि बहुत उम्मीद और विश्वास के साथ एसोसिएशन अपनी समस्याओं की तरफ उनका ध्यान दिला रहा है। उन्होंने अपनी मांगे गिनाते हुए कहा कि सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदारों को झारखंड, गुजरात, छत्तीसगढ़, गोआ आदि प्रदेशों की तरह यूपी के दुकानदारों के लिए भी दो सौ रुपये प्रति क्विंटल का लाभांश तय किया जाए। उन्होंने तमाम संगठित व असंगठित मजदूरों की भांति मासिक मानदेय तय करने की अपील की। सभा को गौरीशंकर, मुरारी लाल जायसवाल, जय प्रकाश चौबे, सुरेंद्र भारती आदि पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।

कोटेदारों की मांगें

 डोर स्टेप डिलीवरी के मद में 10 रुपये देना बंद कर खाद्यान्न दुकानों तक पहुंचाया जाए
विज्ञापन

 सीधे अभियोग पंजीकृत करने के बजाए जांच कराई जाए, चेतावनी दी जाए फिर कार्रवाई की जाए
 कोटेदार की मृत्यु के बाद ख्याति अच्छी होने पर उसके परिवार के सदस्यों को दुकान आवंटित की जाए
 दुकानदारों का एमडीएम, बीपीएल का लंबित बकाये का भुगतान किया जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें