फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती के चलते 1017 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी

विज्ञापन
Exam Hall
विज्ञापन

विज्ञापन

महराजगंज। मदरसा शिक्षा परिषद की ओर संचालित मुंशी, मौलबी, आलिम, कामिल एवं फाजिल परीक्षा जिले के 16 परीक्षा केंद्रो पर हुई। प्रथम पाली में पंजीकृत 37705 परीक्षार्थियों में से 859 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में 3083 परीक्षार्थियों में से 158 ने परीक्षा छोड़ दी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रो पर निरीक्षण किया गया। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सभी कक्ष निरीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के मिठौरा बाजार स्थित बुधेंद्र जनता इंटरमीडिएट कालेज में परीक्षा में सख्ती के चलते अरबी-फारसी बोर्ड के प्रथम पाली में मुंशी, मौलवी (हाई स्कूल) की परीक्षा में कुल 207 में 61 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए जबकि 146 ने परीक्षा छोड़ दी। प्रधानाचार्य अमरेंद्र मणि पांडेय ने बताया कि द्वितीय पाली में आलिम(इंटर)के कुल 55 परीक्षार्थियों को परीक्षा देना था जिसमे 6 अनुपस्थित पाए गए। कामिल प्रथम(बीए प्रथम)में 35 परीक्षार्थियों में 1 अनुपस्थित पाया गया। कामिल ( बीए द्वितीय वर्ष) में 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। मिठौरा स्थित इंटरमीडिएएट कालेज में चार मदरसों मदरसा सिंदुरिया, मदरसा मिठौरा बाजार, मदरसा परसौनी, मदरसा हरखोड़ा का सेंटर आया हुआ है।
विज्ञापन

कोठीभार प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार को सिसवा बाजार के महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज में अरबी फारसी बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई। नकल विहीन परीक्षा कराए जाने के निर्देश पर कैमरे की निगरानी में सख्ती के कारण पहले दिन की पहली पाली में मौलवी मुंशी के लिए 206 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 39 व दूसरी पाली के आलिम कामिल के 180 पंजीकृत में से 13 परीक्षार्थियों ने अपनी परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें