फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेंस में राहुल को मिले 99.85 परसेंटाइल

Sun, 20 Jan 2019 01:26 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
कानपुर आईआईटी
विज्ञापन
गोरखपुर। जेईई मेंस में शहर के कई मेधावियों का चयन हुआ है। मोमेंटम के छात्र राहुल कुमार सिंह को पहले ही प्रयास में 99.85 परसेंटाइल मिले हैं। राहुल का इरादा आईआईटी, दिल्ली से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक करने का है। जेईई मेन की सामान्य कटऑफ 80 परसेंटाइल है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनएटी) ने जो रिजल्ट जारी किया है, उसके मुताबिक शहर के विपुल तिवारी, राजीव रंजन, प्रिया यादव और मयंक गिरी को भी रैंक मिली है।
विज्ञापन


सभी विद्यार्थी आईआईटी में दाखिले की प्रस्तावित जेईई एडवांस का ऑनलाइन आवेदन फार्म भर सकेंगे। पहले प्रयास में 99.85 परसेंटाइल हासिल करने वाले राहुल ने हाईस्कूल में 10 सीजीपीए हासिल की थी। राहुल के पिता चित्रसेन सिंह चरगांवा में कृषि अधिकारी हैं। मां पद्मावती सिंह गृहिणी हैं। भाई अंकित सिंह और बहन श्वेता सिंह एमएमएमयूटी से पढ़ाई कर रही हैं। राहुल ने बताया कि अप्रैल में होने वाली परीक्षा में 100 परसेंटाइल लाने की कोशिश होगी। एनएटी का नियम है कि साल में दो बार पेपर होंगे। दोनों पेपर विद्यार्थी दे सकते हैं। जो रैंक बेहतर होगी, उसी आधार पर जेईई एडवांस का आवेदन फार्म भरने का मौका मिलेगा। बेहतर रैंक के सहारे ही एनआईटी में दाखिला लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें