फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से किशोरी की मौत, कांपे लोग

Sun, 14 Jan 2018 11:06 PM IST
Siddharth Nagar
विज्ञापन
नौगढ़ के अशोक मार्ग पर सुबह दस बजे घना कोहरा छाया हुआ था। ऐसे में लोगों को आवागमन में खासी दिक्कत हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शीतलहर के चलते रविवार को भी लोग ठंड से ठिठुरते रहे। दोपहर तक कोहरा छाया रहा और दूसरे दिन भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। रविवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वातावरण में 80 फीसदी तक नमी रही। वहीं जोगिया क्षेत्र में ठंड से किशोरी की मौत हो गई। पिछले कई दिनों से जिले में शीतलहर के चलते कोहरा कम था। शनिवार देर शाम फिर कोहरा छाने लगा, जो रात होते-होते काफी घना हो गया। हाल यह था कि रविवार सुबह दृश्यता करीब दो मीटर ही रही। दोपहर के बाद कोहरा तो कम हुआ, लेकिन धूप नहीं निकली। छुट्टी का दिन होने के चलते अधिकांश लोग घरों में ही दुबके रहे। बाजारों भी चहल-पहल नहीं थी। डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में ठंड से बचने के लिए लोग अलाव तापते नजर आए। सबसे ज्यादा मौसम की मार से दिहाड़ी मजदूर और रिक्शा चालक परेशान हैं। जोगिया प्रतिनिधि के अनुसार, करौंदा मसिना गांव निवासी राजाराम की 15 वर्षीय बेटी अकाली रविवार की सुबह घर में खाना बना रही थी। घर वालों के मुताबिक खाना बनाने के बाद वह घर से बाहर निकली तो वह कांपने लगी और वह फिर जमीन पर गिर पड़ी। हाथ-पैर ऐंठ गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता राजाराम व गांव के लोगों का कहना है कि अकाली की मौत ठंड लगने से हुई है। तहसीलदार सदर नंद प्रकाश मौर्य ने बताया कि अभी जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो हलका लेखपाल को गांव में भेजकर जांच करवाते हैं। ठंड की पुष्टि होने के बाद उचित लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन



अब 17 को खुलेंगे स्कूल
सिद्धार्थनगर। ठंड के चलते स्कूलों में अवकाश 16 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। अब जिले में सभी परिषदीय, सरकारी, सहायता प्राप्त व निजी स्कूल 17 जनवरी को खुलेंगे। बीएसए मनीराम सिंह ने बताया कि ठंड के अलावा भी 15 जनवरी को मकर संक्रांति व 16 को मौनी अमावस्या के चलते अवकाश है। पहले स्कूलों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें