फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन कर गोली निकाली

Mon, 30 Oct 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
व्यापारी अवधेश ने खुद को गोली मार ली थी। - फोटो : Amar Ujala / File photo
विज्ञापन
लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारने वाले व्यापारी अवधेश रूंगटा की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। रविवार को लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर कनपटी के पास लगी गोली निकाल दी। उधर, पुलिस की तफ्तीश में खुदकुशी की कोशिश की वजह कर्ज से डिप्रेशन में आने की बात सामने आई है। पुलिस व्यापारी का बयान दर्ज करने में लगी है।
विज्ञापन


हरिहर प्रसाद दुबे मार्ग स्थित अंबेश्वरी पैलेस में परिवार के साथ रहने वाले अवधेश रूंगटा की शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे घर में किसी बात पर बहस हो गई थी। इसके बाद उन्होंने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनने के बाद घरवाले दौड़ पड़े। अवधेश को जमीन पर गिरा देख उन्हें सोसाइटी के लोगों की मदद से दाउदपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। घरवालों ने उन्हें लखनऊ में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने गोली निकाल दी। रविवार की देर रात तक व्यापारी बेहोशी की हालत में थे। इंस्पेक्टर कैंट मनोज पाठक ने बताया कि घरवालों और उनके परिचितों से पूछताछ में कर्ज में डूबने और पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें