फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर से आनंद विहार तक विशेष ट्रेन

विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
त्योहारों पर यात्रियों की होने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर से आनंद विहार टर्मिनस तक एक जोड़ी विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। मुख्य संपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि 05045 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी 17, 20 एवं 28 अक्टूबर को गोरखपुर से तीन फेराें के लिए चलाई जाएगी। यह गाड़ी गोरखपुर से शाम 3:00 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 3:47 बजे, बस्ती से 4:12 बजे, गोंडा से 5:35 बजे, सीतापुर कैंट से 8:25 बजे, बरेली से 11:37 बजे, दूसरे दिन मुरादाबाद से 02:15 बजे, गाजियाबाद से 05:10 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस सुबह 05:50 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी में 05046 आनंद विहार टर्मिनस से 18, 21 एवं 29 अक्टूबर को तीन फेरों में चलाई जाएगी। यह गाड़ी आनंद विहार टर्मिनस से सुबह 7:40 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 08:25 बजे, मुरादाबाद से 10:55 बजे, बरेली से 12:44 बजे, सीतापुर कैंट से शाम 4:30 बजे, गोंडा से 7.05 बजे, बस्ती से रात 8:52 बजे, खलीलाबाद से 9:32 बजे छूटकर गोरखपुर 10:45 बजे पहुंचेगी। इस विशेष गाड़ी की संरचना में साधारण श्रेणी के दो, शयनयान श्रेणी के चार, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का दो, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का तीन, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का एक तथा वातानुकूलित चेयर कार का एक कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें