फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून बस और पांच दिन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के कुछ इलाकों में शनिवार दोपहर झमाझम बारिश हुई। इससे दुर्गा प्रतिमा के पंडालों में पानी भरने से श्रद्धालुओं और आयोजकों को काफी दिक्कतें हुईं। मौसम विभाग का कहना है कि अभी एक-दो दिन और बूंदाबांदी हो सकती है, मगर चार-पांच दिन बाद मानसून की विदाई हो जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर जहां शहर के गोरखनाथ मंदिर, धर्मशाला बाजार, स्टेशन, गोलघर, शास्त्री चौक, बेतियाहाता, मोहद्दीपुर आदि इलाकों में झमाझम बारिश हुई, वहीं रुस्तमपुर, तारामंडल रोड, महुई सुघरपुर आदि इलाके में बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि करीब 13.2 मिलीमीटर बारिश हुई। उनका कहना है कि मध्य यूपी यानी लखनऊ, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, इलाहाबाद आदि क्षेत्रों के ऊपर बने हवा के दबाव के कारण अभी एक-दो दिन और बूंदाबांदी की संभावना है, मगर चार-पांच दिन बाद मानसून खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें