फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कृष्ण कुमारी पांडेय गर्ल्स इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव बृहस्पतिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। कॉलेज की संस्थापिका श्रीमती कृष्ण कुमारी की जयंती पर आयोजित समारोह में देश की एकता व अखंडता की तस्वीर दिखी। छात्र-छात्राओं ने समारोह को स्वच्छता अभियान को समर्पित कर दिया।
विज्ञापन

मंसा, अनुश्री, सेजल व साथियों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत, नजराना, वेदिका, रितिका ने कजरी लोकनृत्य, साक्षी त्रिपाठी ने भजन, पंखुड़ी मिश्रा ने कथक, रूबी ने गजल, सेजल साथियों ने युगल नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से धमाल मचा दिया। इससे पहले में विंध्यवासिनी पांडेय प्रबंधक पांडेय गर्ल्स कालेज, अजय पांडेय प्रबंधक श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कालेज, कामाख्या पांडेय व प्रदीप कुमार पांडेय, प्रिंसिपल कलावती पाठक ने पुष्पार्चन, दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक एसबी सिंह ने छात्राओं को नई ऊंचाई पर पहुंचने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी। डॉ. राकेश पांडेय ने विद्यालय के इतिहास पर प्रकाश डाला। बेहतर प्रदर्शन करने वाली 40 छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। वंदना पांडेय, मीरा पांडेय, जयप्रकाश पाठक, अमित शुक्ल, बीएम शुक्ल, संदीप, मंजूलता, अनीता, प्रगति, रश्मि, दीपमाला, मधु, वंदना, मालती, संगीता, कुसुम, प्रतिभा, भारती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें