फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास से वंचित गरीब , ब्लाकों पर दर्ज कराएं नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
प्रधानमंत्री आवास योजना में सर्वे के दौरान बहुत से गरीबों का नाम छूट गया है। इससे बहुत से पात्र लाभार्थी योजना का लाभ पाने से वंचित रह गए हैं। इसे लेकर कई लोगों ने शासन-प्रशासन में शिकायत की है। इसे देखते हुए प्रशासन ने निर्णय लिया कि छूटे पात्र लोगों का नाम ब्लाकाें में दर्ज किया जाएगा। इसके बाद जांच कर रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। स्वीकृति पर सभी को आवास मिल जाएगा।
यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी अनुज सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास का सर्वे एजेंसी से कराया गया था। इसमें बहुत से पात्र लाभार्थियों का नाम छूट गया था। जब गांव में लोगों को आवास मिलने लगा तो गरीब प्रधान से लेकर जिले तक दौड़ने लगे। उन्होंने कहा कि जो गरीब छूटे हैं वे अपना नाम बीडीओ के पास ब्लॉक में दर्ज करा दें। इसके बाद जांचकर केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद उन्हें भी आवास दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 हजार गरीबों को आवास देने का लक्ष्य
जिले में चार साल में पचास हजार गरीबों को आवास देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। दो सालाें में अब तक 17551 लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिया जा चुका है। इनमें से कुछ को पूरी धनराशि दी जा चुकी है। इस साल के लाभार्थियों को पहली किस्त दी जा चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें