फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक है कि बच्चे अभी भी मर रहे: राज बब्बर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
आक्सीजन की कमी के बीच हुई मौत के बाद शनिवार को दूसरी बार बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि योगी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के लिए यह शर्मनाक है कि यहां पर बच्चे अभी भी मर रहे हैं।
इंसेफेलाइटिस वार्ड के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए राज बब्बर ने कहा कि सरकार समझ ही नहीं पा रही कि बच्चों की जिंदगी बचाए कि मंत्रियों की कुर्सी और चहेते अफसरों की नौकरी। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी प्रदेश सरकार सचेत नहीं हुई। मेडिकल कालेज के इंसेफेलाइटिस वार्ड में अभी भी स्थिति काफी खराब है। आक्सीजन कांड में बच्चों की मौत के बाद प्रदेश के तमाम मंत्री और अफसर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने आए। सभी ने बड़े-बड़े दावे किए मगर सुधार कहीं नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
सभी को पता क्या हैं कमियां
गोरखपुर। एक सवाल के जवाब में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी को पता है कि मेडिकल कॉलेज में क्या-क्या कमियां हैं। गंभीर तो यह है कि सरकार इन कमियों को दूर करने के लिए कोई प्रयास ही नहीं कर रही हैं। यहां से कुछ डॉक्टर छोड़ कर चले गए, कुछ निकाल दिए गए। मानक के मुताबिक जितने डॉक्टर होने चाहिए उतने डॉक्टर ही नहीं हैं। जो हैं भी वे कई जगहों पर ड्यूटी कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे अपना जो 500 बेड का अस्पताल बना रहे हैं, उसके प्रति उनका ज्यादा लगाव है। शायद यही वजह है कि इस कॉलेज की जो स्थिति होनी चाहिए थीं वह नहीं है और बच्चों की लगातार मौत हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें