फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएमसिटी मार्ग पर नाली निर्माण के लिए प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा(संतकबीरनगर)। महुली क्षेत्र के मुखलिसपुर में नाला बंद किए जाने से जल निकासी की समस्या उत्पन्न हो गई है। इससे नाराज लोगों ने शुक्रवार को नाले का कब्जा हटवाने की मांग को धनघटा-खलीलाबाद मार्ग जाम कर दिया। गुस्साए लोगों ने तहसील प्रशासन पर भी उदासीनता का आरोप भी लगाया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम द्वारा तत्काल बंद नाले की खुदाई कराने के आदेश देने की बात कह कर जाम खुलवाया। वहीं जाम से करीब डेढ घंटे तक आवागमन बाधित रहा। मुखलिसपुर में प्रधान रामसजीवन कसौधन के नेतृत्व में गांव के लोगों ने सड़क पर फर्नीचर रखकर जाम लगा दिया। आरोप है कि गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक गणेश यादव ने गाटा संख्या 248 में नाले की जमीन पर अपनी पत्नी सुशीला देवी के नाम से वर्ष 1993 में पट्टा करा लिया था। उसी जमीन में पिछले कई सालों पूर्व बनी पुलिया से पूरे गांव का पानी निकल कर कठिनइया नाले में जाता है। कुछ दिनों से गणेश यादव ने पुलिया को उखाड़ दिया और नाले को बंद कर दिया। मामले में जब एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई गई तो उनका रवैया भी उदासीन रहा। गुरुवार को हुई भारी बरसात के कारण पानी की निकासी बंद हो गई। जिससे लोगों के घरों में पानी घुस गया। कई लोगों के घरों की दीवारें भी दरक र्गइं। इससे नाराज लोगों ने शुक्रवार को प्रधान के नेतृत्व में मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची मुखलिसपुर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नाले की खुदाई कराने की मांग पर अडे़ रहे। मौके पर पहुंचे एसडीएम रामजीवन ने नाला बंद करने वाले को तत्काल जेसीबी मंगवाकर खुदाई कराने का निर्देश दिया। तब जाकर ग्रामीण माने। इस दौरान उर्मिला देवी, माधुरी देवी, जैमुलनिशा, फजीरूलनिशा, कलावती, विमला देवी, हमीदुन्निशा, कुसुम, प्रेमा देवी, उषा देवी, इसरावती गुड्डी देवी, सोना देवी, श्यामा देवी पटवा, चंद्रकला, कमलावती देवी, बिन्द्रावती, कमला देवी, गीता देवी आदि सैकडों महिलाएं और पुरूष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें