फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वांट टीम भंग, सीआईयू प्रभारी बदले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
क्राइम ब्रांच में लंबे समय से जमे सिपाहियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। रंगदारी के एक मामले में लापरवाही पर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने क्राइम ब्रांच की पूरी स्वॉट टीम को ही भंग कर दिया है। स्वॉट प्रभारी को आजाद नगर चौकी इंचार्ज बनाया गया है, जबकि छह पुलिसकर्मियों को तीन थानों से संबद्ध कर दिया गया है। सीआईयू (क्रिमिनल इनवेस्टिगेशन यूनिट) प्रभारी को हटाकर बेतियाहाता चौकी का प्रभार दे दिया गया है। पुलिस की स्पेशल विंग पर सख्ती के बाद महकमे में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

जिले में अपराध की ताबड़तोड़ कई घटनाओं के पर्दाफाश करने में क्राइम ब्रांच नाकाम रही है। डॉक्टर शशिकांत दीक्षित से रंगदारी में खाली हाथ क्राइम ब्रांच की टीम को उरुवा बाजार के एक कारोबारी से भी रंगदारी मामले में नाकामी ही हाथ लगी है। हैदराबाद से रंगदारी की सूचना पर बदमाशों की तलाश में गई स्वॉट टीम प्रभारी संजय सिंह व छह पुलिसकर्मियों के खाली हाथ लौटने से एसएसपी काफी खफा थे। जानकारी के मुताबिक स्वॉट टीम प्रभारी संजय सिंह को आजाद नगर चौकी सौंपने के साथ ही छह पुलिसकर्मियों को बेलघाट, पिपराइच और उरुवा थाने पर भेजा गया है। यहीं नहीं लंबे समय से तैनात सीआईयू प्रभारी राजेश मिश्र पर भी काम में लापरवाही की गाज गिरी है। उन्हें बेतियाहाता चौकी प्रभारी का चार्ज दिया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही कुछ और पुलिसकर्मियों को हटाया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें