गोरखपुर।
विधानसभा में विस्फोटक पाए जाने के बाद गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब मंदिर में बिना चेकिंग किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। रविवार को सीओ चारु निगम ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुरक्षा में लगे पुलिस वालों को उन्होंने निर्देश दिया कि मंदिर में किसी को भी बिना चेक किए न जाने दिया जाए। उन्होंने सुस्त पुलिस कर्मियों को डांट भी लगाई।
योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद से ही मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं लेकिन श्रद्धालुओं के भीड़ को देखते हुए थोड़ी रिआयत दे दी गई थी। बैग की चेकिंग सीएम के मंदिर में आने पर ही होती थी। इसी बीच विधानसभा में विस्फोटक पाए जाने जाने के बाद सीओ गोरखनाथ चारु निगम ने मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लापरवाही बरत रहे पुलिसकर्मियों को फटकार लगाने के साथ ही चेकिंग में मुस्तैद रहने को कहा। सीओ ने बताया कि अब मंदिर में प्रवेश से पहले चेकिंग होगी। बैग की भी जांच होगी।