फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान का झंडा जलाया, प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
श्री अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मंगलवार को यूनिवर्सिटी गेट पर आतंकवाद का पुतला और पाकिस्तान का झंडा जलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। महामंत्री सहमंत्री आदित्य द्विवेदी ने केंद्र सरकार से आतंकियों से सख्ती से निपटने की मांग की।
विज्ञापन

छात्रनेता अनिल दुबे ने कहा कि पाकिस्तान सरकार आतंकियों को पनाह दे रही है और भारत के खिलाफ आतंकी साजिशें कर रही है। इस मौके पर शुभम सिंह, अनमोल प्रताप सिंह, कृष्ण कांत सिंह, अवनीष दुबे, संजीव त्रिपाठी, विनायक अग्रहरि, आशुतोष शुक्ला, चंद्रशेखर, अभय प्रताप सिंह, आदित्य सिंह और कृषभ सिंह उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने शास्त्री चौक पर आतंकवाद का पुतला जलाया। संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने कश्मीरी पत्थरबाजों पर मुकदमा चलाने की मांग की। इस मौके पर मुकुंद शुक्ल, विजय खेमका, गौरव, देवी लाल, दीपक सिंह, राकेश, नरेंद्र पाल आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा महानगर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक के दौरान दो मिनट का मौन रखकर अमरनाथ यात्रा के दौरान मारे गए यात्रियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, जवाहर लाल, अमीरुद्दीन अंसारी, मिर्जाकदीरबेग, विजय शंकर, रौनक श्रीवास्तव, अशोक चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें