फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से बढ़ रहा राप्ती का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। राप्ती सहित जनपद में बहने वाली सभी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। राप्ती नदी प्रति घंटा दो सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रही है वहीं घाघरा और रोहिन नदी के जलस्तर की वृद्धि भी कमोवेश ऐसी ही है। संतोष की बात यह है कि सभी नदियां अभी खतरे के निशान से लगभग तीन मीटर नीचे बह रही हैं। यदि नदियों में बढ़ाव की यही रफ्तार रही तो जल्द ही पानी लाल निशान के करीब पहुंच जाएंगा।
विज्ञापन

पहाड़ों पर दो दिनों से हो रही बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। चार दिन पूर्व तक जहां नदियों में पानी नाम मात्र का था वहीं अब वह भरने के कगार पर है। रोहिन नदी नेपाल की पहाड़ी से निकलती है। इस नाते नेपाल में हो रही बारिश का पानी इसमें आ रहा है।
विज्ञापन



नदियाें का जलस्तर
राप्ती नदी बर्डघाट में 71.810 खतरे का निशान 74.98
घाघरा नदी तुर्ती पार 61.650 खतरे का निशान 64.1
रोहिन तिनमुहानी 79.230 खतरे का निशान 82.44
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें