फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलचिलाती गर्मी में यात्रियों को सुकून देगा फौव्वारा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलचिलाती गर्मी में यात्रियों को सुकून देगा फौव्वारा
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर एसी लाउंज के पास लगाया गया फाउंटेन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जंक्शन पर आने वाली यात्रियों को यहां लगा फाउंटेन कॉफी सुकून देगा। यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने प्लेटफार्म नंबर दो पर फाउंटेन लगाया है। यह फाउंटेन यात्रियों के ऊपर हल्की बौछार देगा जिससे उन्हें चिलचिलाती गर्मी में कॉफी राहत मिलेगी। रेलवे ने इसे ट्रायल के रूप में फिलहाल एसी लाउंज के सामने 100 फीट की लंबाई में शेड पर लगाया है। प्रयोग सफल होने पर अन्य जगहों पर लगा दिया जाएगा। इसका सफल परीक्षण किया जा चुका है। अगले सप्ताह से इसे यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा किया गया यह अपने आप में अनूठा प्रयोग है। इससे अत्यधिक गर्मी में भी यात्रियों को राहत मिलेगी। जल्द ही इसे सभी प्लेटफार्म पर लगा दिया जाएगा। इसे सिर्फ दोपहर में ही चलाया जाएगा। शाम के वक्त गर्मी कम होने के कारण इसे बंद रखा जाएगा। बारिश और ठंड में इसे पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें