फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के बीच भाजपा पार्षद बृजेश बने उपसभापति

Mon, 04 Mar 2019 12:54 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जबरदस्त हंगामे के बीच राप्तीनगर से भाजपा पार्षद बृजेश सिंह छोटू रविवार को उपसभापति चुन लिया गया। नगर निगम कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक के दौरान हुए चुनाव में समाजवादी पार्टी के चार सदस्याें ने बैठक को अवैध बताते हुए बहिष्कार कर दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की। शोर-शराबे के बीच पार्षद राधेश्याम रावत ने उपसभापति पद के लिए बृजेश सिंह छोटू के नाम का प्रस्ताव रखा। इसका मेयर सीताराम जायसवाल समेत सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया। कार्यकारिणी में 12 में से सात सदस्य भाजपा के ही होने की वजह से उपसभापति के लिए पार्टी की जीत तय मानी जा रही थी।
विज्ञापन


उधर, सपा पार्षद जियाउल इस्लाम ने आरोप लगाया कि कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के 72 घंटे बाद ही कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जा सकती है। इसके लिए सभी सदस्यों के घर पर पत्र द्वारा सूचना देने का भी नियम है। मगर अपना उपसभापति बनाने के लिए भाजपा ने सभी नियम-कायदों की धज्जियां उड़ा दीं। इसके विरोध में सपा के चार सदस्य संजय यादव, रमेश यादव, उजैर अहमद और आकाश चौहान ने बैठक का बहिष्कार किया।

इस्लाम ने कहा कि इस मनमानी के खिलाफ समाजवादी पार्टी कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।
कार्यकारिणी और सदन की बैठक में वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 356 करोड़ रुपये आय और 304 करोड़ व्यय के बजट को भी मंजूरी मिल गई। इसी क्रम में भेड़ियागढ़ में नंदन भवन से विष्णु मन्दिर तक के मार्ग को भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के नाम से करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिल गई। साथ ही आउटसोर्सिंग के सफ ाई कर्मचारियों के वेतन प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई। इस दौरान पार्षदों के 15-15 लाख के प्रस्ताव को स्वीकृति देने पर भी सहमति बनी। बैठक के दौरान नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा, लेखाधिकारी अमरेश बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।

राजघाट पर 100 मीटर के पक्के घाट को मंजूरी

गोरखपुर। बैठक में चारुचन्द्रपुरी ट्रस्ट से अनुबंध की कार्यवाही जल्द पूरा कर एयरपोर्ट के सामने स्टैंड शुरू करने को लेकर भी चर्चा हुई। इसी क्रम में निगम द्वारा 14.45 करोड़ की लागत से राप्ती नदी के राजघाट पर और अंत्येष्टि स्थल की ओर 100-100 मीटर की लंबाई में पक्के घाट के निर्माण को भी मंजूरी मिल गई। शहर के विभिन्न वार्डों में खाली पड़े 8000 प्वाइंट पर एलईडी फि टिंग लगाने तथा महेवा के ट्रासंपोर्ट नगर पुलिस चौकी के पास नगर निगम की खाली पड़ी जमीन पर अवस्थापना निधि से करीब 350 दुकानों केनिर्माण का निर्णय लिया। भालोटिया मार्के ट में सड़क एवं नालियों के निर्माण में बाधक बनने वाले लोगों को नोटिस देने का भी फैसला हुआ। हालांकि उपसभापति बृजेश सिंह छोटू ने इसका विरोध किया। उनका आरोप है कि नगर निगम के कर्मचारी दुकानों के नाम पर वसूली कर रहे हैं। जबकि अभी तक मानचित्र तक नहीं बना है। उधर, महुईसुघरपुर में नगर निगम की जमीन पर संचालित दुकानों के मालिकों से तय किराया एवं प्रीमियम जमा कराकर उन्हें किरायेदार बनाने पर सहमति बनी।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ उबाल

बैठक में पार्षदों में सर्वाधिक गुस्सा नगर स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यप्रणाली को लेकर दिखा। पूर्व उपसभापति जितेंद्र सैनी ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी दर्ज कराई। इसका समर्थन पार्षद चन्द्रशेखर सिंह, बृजेश सिंह छोटू और आलोक सिंह विशेन ने भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें