गोरखपुर। मंडुवाडीह स्टेशन के यार्ड को दुरुस्त किए जाने के क्रम में नॉन इंटरलाकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों का संचालन 20 दिसंबर से छह जनवरी तक प्रभावित रहेगा। (15103) गोरखपुर-मंडुवाडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस वाराणसी स्टेशन तक ही चलेगी। इसी तरह (15104) मंडुवाडीह-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी स्टेशन से चलेगी। (55122) मंडुवाडीह-भटनी सवारी गाड़ी वाराणसी सिटी स्टेशन से चलेगी जबकि (55149) गोरखपुर-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी औड़िहार जंक्शन तक जाएगी।