फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर मंडल बना ओवरऑल चैंपियन

Wed, 19 Dec 2018 12:21 AM IST
ajay Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
बाराबंकी और कुशीनगर की टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही 32वीं राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल ओवरऑल चैंपियन बना। कुश्ती, कबड्डी, राष्ट्रीय एकांकी और बास्केटबॉल में मंडल के खिलाड़ियों ने 65 अंक हासिल कर पहले पायदान पर कब्जा जमाया है। 32 अंक के साथ दूसरे स्थान पर मेरठ और तीसरे स्थान पर 23 अंक के साथ वाराणसी मंडल रहा।
विज्ञापन


मंगलवार को खेल प्रतियोगिता का शुरुआत बीएसए बीएन सिंह ने कराई। जूनियर बालक कबड्डी में गोरखपुर ने मुरादाबाद और जूनियर बालिका कबड्डी में मेरठ ने आजमगढ़ की टीम को धूल चटाई। प्राथमिक विद्यालय कबड्डी बालक में चित्रकूट ने मेरठ और बालिका वर्ग में आजमगढ़ ने गोरखपुर को मात दी। दो दिनों तक चली प्रतियोगिता में 18 मंडल की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन सोमवार को बास्केटबॉल और राष्ट्रीय एकांकी में गोरखपुर मंडल का दबदबा रहा था। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मेयर सीताराम जायसवाल ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी प्रदान की। विशिष्ट अतिथि के रूप में संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र नाथ सिंह और एडी बेसिक डॉ. सत्यप्रकाश त्रिपाठी मौजूद रहे।

कुश्ती बालिका

25 किलो भारवर्ग में मेरठ की निकिता, 30 किलो में विंध्याचल की रूबि, 35 किलो में मेरठ की निधि, 40 किलो में विंध्याचल की शीतु, 45 किलो में गोरखपुर की कंचन चैंपियन बनीं।

कुश्ती बालक

25 किलोभार वर्ग में मुरादाबाद के ललित, 30 किलो में सहारनपुर के अफजल, 35 किलो में वाराणसी के आशीष यादव, 40 किलो में वाराणसी के विशाल यादव, 45 किलो में गोरखपुर के विशाल ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें