फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद, महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

Sun, 09 Dec 2018 12:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। राष्ट्रपति की अगवानी यूपी के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। उनका काफिला सर्किट हाउस पहुंच चुका है। मुख्यमंत्री रविवार को सुबह 9:30 बजे ही गोरखपुर आ गए थे। 
विज्ञापन


महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद का संस्थापक समापन समारोह सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। गोरखनाथ मंदिर में आयोजित समापन समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भाग लेंगे। यह पहला मौका है, जब परिषद के संस्थापक समारोह में राष्ट्रपति हिस्सा लेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शहर आने वाले छठवें राष्ट्रपति होंगे। इससे पहले डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, राजेंद्र प्रसाद, शंकर दयाल शर्मा, प्रतिभा देवी पाटिल और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम गोरखपुर आए थे।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन और राजेंद्र प्रसाद ने गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन भी किया था। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद से मिली सूचना के मुताबिक राष्ट्रपति गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन करेंगे। महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ के समाधिस्थल भी जाएंगे।
विज्ञापन


इसके बाद संस्थापक समारोह के अलग-अलग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर विजेता 10-15 मेधावियों को सम्मानित करेंगे। राष्ट्रपति सोमवार को सुबह 11:20 बजे नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे। इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रपति के आगमन और उससे संबंधित तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें