फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरएसएस ने जीएम दफ्तर पर दिया धरना

Tue, 20 Nov 2018 01:55 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के बैनर तले रेल कर्मचारियों ने महाप्रबंधक कार्यालय के सामने धरना देकर लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की। कर्मचारियों ने उत्पीड़न का विरोध किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन महाप्रबंधक को सौंपा।
विज्ञापन


भारतीय रेलवे मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री अशोक कुमार शुक्ल ने कहा कि सेवा शर्तों में बदलाव और श्रमिक कल्याण विषयों पर उदासीनता के कारण रेल कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राधेकृष्ण तिवारी ने कहा कि सरकार फिक्स टर्म इंप्लाइमेंट आध्यदेश को तत्काल वापस ले।

श्रमिक संघ के महामंत्री विशेश्वर राय ने कहा कि प्रमोशन कैलेंडर नियमित नहीं होने के कारण इसका लाभ रेलकर्मियों को नहीं मिल पा रहा है। उन्होेंने कहा कि युवा वर्ग ही ट्रेड यूनियन की दिशा और दशा बदल सकता है। सभा में जेएस भदौरिया, भागवंत गुप्त, भरत प्रकाश चंद, कामेश्वर दुबे, अवधेश श्रीवास्तव, गौरी दत्त त्रिपाठी, जेपी गुप्ता, डीडी वर्मा, सुरेंद्र यादव, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें