फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद आज से, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
धान खरीद आज से, तैयारी पूरी
विज्ञापन

21 अधिकारी करेंगे खरीद की निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। समर्थन मूल्य योजना के तहत धान खरीद की प्रक्रिया वृहस्पतिवार से शुरू होगी। खरीद प्रक्रिया की निगरानी के लिए जिले के 21 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी अधिकारी अगले साल 28 फरवरी तक धान खरीद केंद्रों पर नजर रखेंगे। निगरानी में लगाए गए अधिकारियों में से प्रत्येक को न्यूनतम चार व अधिकतम सात केंद्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने अधिकारियों को सप्ताह में कम से कम दो बार क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेक लिस्ट के अनुसार निरीक्षण आख्या प्रत्येक मंगलवार को डिप्टी आरएमओ को उपलब्ध कराने को भी कहा है। डीएम ने कहा कि निरीक्षण के समय चेक लिस्ट के अनुसार क्रय केन्द्रों पर आवश्यक सुविधाओं के अलावा दो इलेक्ट्रानिक कांटा, नमी मापक यंत्र, छलना, बोरी, धनराशि, अभिलेख की जांच करेंगे। किसानों को आरटीजीएस द्वारा भुगतान, क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए आवश्यक सुविधाओं के अलावा खरीदे गए धान की कुटाई के लिए राइस मिलों को दी गई डिलेवरी की स्थिति पर रिपोर्ट तैयार करेंगे। डीएम ने सभी अधिकारियों से कहा कि अगर किसी क्रय केंद्र पर कोई अनियमितता मिले तो उसके बारे में उन्हें तत्काल अवगत कराएं। किसी भी दशा में धान खरीद में धांधली व अनियमितता न होने पाए। किसी भी दशा में बिचौलियों से धान खरीद नहीं होनी चाहिए। क्रय केंद्रों के नियमित निरीक्षण के लिए जिन अधिकारियों को लगाया गया है उनमें सूर्यनारायण मिश्र, कर्मवीर सिंह, रवि यादव, सुनील कुमार, लालजी तिवारी, आनंद कुमार, प्रदीप कुमार, विवेकानंद, जितेंद्र, रतन कुमार, दुर्योधन, एस के पांडेय, प्रदीप तिवारी, अशोक कुमार, बलिराम आदि शामिल हैं। इसी प्रकार वरुणेन्द्र, रणजीत, विजय नारायण, मनोज, रवि कुमार तथा अरविंद कुमार वर्मा को भी क्रय केन्द्रों के निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन स्तर से निर्धारित लक्ष्य 1 लाख 73 हजार 700 एमटी धान की खरीद के लिए जिले में आठ एजेंसियां लगाई गई हैं। इन एजेंसियों की तरफ से विभिन्न स्थानों पर धान खरीद के लिए 102 केंद्र खोले गए हैं। केंद्रों पर धान खरीद की तैयारी पूरी कर ली गई है। सरकार की तरफ से धान का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 1750 रुपये निर्धारित किया गया है। धान खरीद के लिए केंद्रों पर फिलहाल 18 लाख 14 लाख बोरियां उपलब्ध कराई गई हैं। केंद्रों पर धान की बिक्री के लिए 30 अक्तूबर तक जिले में 11742 किसानों ने पंजीकरण कराया है जबकि धान की कुटाई के लिए 35 राइस मिलों के सत्यापन का काम पूरा किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें