फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपवास पर बैठे पायलट, गार्ड

Wed, 18 Jul 2018 01:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
जीएम कार्यालय पर आल इंडिया लोको पायलट एसोसिएशन के बैनर तले लोको पायलट, गार्ड ने उपवास शुरू किया।
विज्ञापन
गोरखपुर। आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और गार्ड ने मंगलवार को महाप्रबंधक कार्यालय के सामने दो दिवसीय उपवास शुरू किया। उपवास में ड्यूटी करने वाले रेलकर्मियों ने भी शामिल होकर विरोध जताया। रेलकर्मी सातवें वेतन आयोग लागू होने पर वेतन विसंगति दूर करने तथा किलोमीटर भत्ता की दर 1980 के फार्मूले के अनुसार घोषित करने की मांग उठाते हुए बुधवार को महाप्रबंधक को ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन


क्षेत्रीय महामंत्री कामरेड जगनरायण शाह ने कहा कि एक जनवरी 2016 से सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू होने बाद अब तक लोको पायलट तथा गार्डों का भत्ता रेलवे बोर्ड ने संशोधित नहीं किया। जबकि टीए की दर दूसरे कर्मचारियों के लिए 800 रुपये कर लागू कर दिया गया। संयुक्त महामंत्री विनय कुमार शर्मा और शाखा सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि भारत सरकार की नीति के अनुसार 2016 से पहले और बाद सेवानिवृत्त रनिंग स्टाफ के पेंशन तथा पारिवारिक पेंशन में असमानता है। रेलवे बोर्ड ने भारत सरकार के जारी निर्देशों के खिलाफ रनिंग स्टाफ पेंशनर्स के साथ भेदभावपूर्ण और विवादित निर्देश जारी किया, जिससे प्रत्येक सेवानिवृत्त रनिंग स्टाफ को प्रतिमाह 6000 रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

विरोध प्रदर्शन में ललित मोहन, केसी सिंह, अनिल पांडेय, सत्यनारायण गुप्ता, भरत कुमार, प्रफुल्ल कुमार, कृष्ण कुमार, राम प्रताप पटेल, विनोद कुमार सिंह, शंभू यादव, विशाल कुमार सिन्हा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें