फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद भी तो चेतिए! मत कीजिए पॉलिथीन का इस्तेमाल

Mon, 16 Jul 2018 01:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
रविवार से पॉलिथीन की बंदी का असर नहीं दिखा।
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। शहर आपका है। इसकी बेहतरी और सलामती की फिक्र आपको भी करनी चाहिए। बारिश के दौरान शहर को ‘डुबोने’ के लिए जिम्मेदार पॉलिथीन पर सरकार ने 15 जुलाई से रोक लगाने की घोषणा तो कर दी है, लेकिन जब तक आप अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेंगे रोक के बेअसर होने की संभावना बनी रहेगी। इसकी बानगी बैन के पहले दिन नजर भी आई जब शहर में काफी संख्या में लोग पॉलिथीन में सामान खरीदते-बेचते दिखे। वहीं, रविवार होने की वजह से नगर निगम प्रशासन भी ‘छुट्टी’ पर रहा। पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों, ठेली वालों के खिलाफ कोई अभियान नहीं चला।
विज्ञापन


नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश सिंह ने कहा कि सोमवार को मेयर की अध्यक्षता में व्यापारियों के साथ बैठक होनी है। इसमें व्यापारियों को पॉलिथीन पर रोक संबंधी नए नियमों की जानकारी दी जाएगी। आगे से पॉलिथीन के भंडारण, विक्रय करने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कुछ ने समझदारी दिखाई

पॉलिथीन पर रोक के पहले दिन जहां पढ़े लिखे लोग भी इसका इस्तेमाल करते दिखे। वहीं, कई लोगों ने अपनी जिम्मेदारी समझी और कपड़े का थैला घर से साथ लेकर निकले । कुछ ऐसे भी दिखे जो पॉलिथीन की जगह कागज, गमछे में सामान बांधकर ले गए।

रोजाना 15-20 टन पॉलिथीन की खपत

पॉलिथीन से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि गोरखपुर-बस्ती मंडल सभी सात जिलों पॉलिथीन गोरखपुर से ही उपलब्ध कराई जाती है। रोजाना यहां से 15 से 20 टन पॉलिथीन की खरीद बिक्री होती है।

डीएम की अध्यक्षता में संयुक्त टीम करेगी छापामारी

नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश सिंह ने बताया कि पॉलिथीन पर रोक के लिए डीएम की अध्यक्षता में संयुक्त टीम बनाई गई है। इसमें जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, व्यापार कर समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को शामिल किया है। जल्द ही संयुक्त टीम छापामारी की कार्रवाई शुरू करेगी।

व्यापारियों की बैठक आज, नए नियमों की जानकारी देंगे

मेयर सीताराम जायसवाल ने बताया कि सोमवार शाम पांच बजे गोरखपुर क्लब में पॉलिथीन के इस्तेमाल पर रोक संबंधी आदेश के मुद्दे पर बैठक की जाएगी। इसमें मैरेज हाल, प्लास्टिक उद्योग एवं व्यापार से जुड़े व्यापारी भाग लेंगे। बैठक में नए नियमों के संबंध में जानकारी दी जाएगी। नगर निगम के समस्त अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

लोगों को बीज बांटे नन वोवन बैग

राइजिंग वेलफेयर सोसाइटी की ओर से अंबेडकर चौराहे से लेकर शास्त्री चौराहे तक ठेले, खोमचे व राहगीरों को नन वोवन (कपड़े की तरह दिखने वाले प्लास्टिक) बैग बांटे गए। इस दौरान सोसाइटी के अमित पांडेय, शुभम जायसवाल, आदित्य राय, नम्रता श्रीवास्तव, विशाल गुप्ता, संदीप वर्मा, धीरज प्रजापति, संजय पासवान, शुभम ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें