फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से सुधार सकेंगे स्नातक और परास्नातक आवेदन की गलतियां

Thu, 24 May 2018 12:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
पालिटेक्निक प्रवेश परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी में स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में दाखिले के आवेदन फार्म भरने के दौरान हुई गलतियों को सुधारने का एक मौका यूनिवर्सिटी प्रशासन देगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को 24 से 28 मई तक प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक उपस्थित होकर लिखित आवेदन करना होगा, जबकि दूरदराज के अभ्यर्थी ऑनलाइन प्रवेश की वेबसाइट पर मौजूद हेल्प डेस्क के ईमेल पर अपने आवेदन भेज सकते हैं।
विज्ञापन


स्नातक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों ही प्रकार के आवेदनों के साथ आवश्यक प्रमाणपत्रों की फोटो कॉपी संलग्न होना आवश्यक है। ऐसा न करने की दशा में आवेदन पत्रों में सुधार करना संभव नही होगा। उन्होंने बताया की ऑनलाइन आवेदन पत्रों में त्रुटियों को सुधारने के लिए सभी अभ्यर्थियों को संदेश भी भेजे जा रहे हैं । 28 मई के बाद आवेदन पर विचार नहीं होगा। 30 मई ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है । अभी तक स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए 42029 और परास्नातक के लिए 8201 आवेदन यूनिवर्सिटी को मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें