फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में इंसेफेलाइटिस से जंग की ‘दस्तक’

Fri, 23 Mar 2018 08:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ - फोटो : self
विज्ञापन
जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) और एक्युट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से जंग के लिए जरूरी संसाधनों को उपलब्ध कराने के साथ ही प्रदेश सरकार व्यापक जागरूकता अभियान चलाने जा रही है। पूर्वांचल समेत प्रदेश के 38 इंसेफेलाइटिस प्रभावित जिलों में ‘दस्तक’ नामक अभियान की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो अप्रैल को देवरिया या सिद्धार्थनगर से इस योजना के तहत जागरूकता पखवाड़े का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


16 अप्रैल तक चलने वाले इस पखवाड़े में स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लोगों को इस बीमारी के लक्षण के साथ ही उससे बचाव के उपाय की जानकारी देंगे। इसके साथ ही स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, सफाई अभियान चलाने और टीकाकरण कराने का अभियान चलेगा। मुख्यमंत्री ने 15 फ रवरी को लखनऊ में इंसेफेलाइटिस के खिलाफ व्यापक अभियान ‘दस्तक’ शुरू करने की घोषणा की थी।

यूनिसेफ की मदद से राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत संबंधित विभागों के अधिकारी प्रभावित जिलों के घर-घर में दस्तक देंगे। तीन अप्रैल को मुख्यमंत्री गोरखपुर में होंगे। वह यहां मेडिकल कॉलेज, किसी एक इंसेफेलाइटिस प्रभावित गांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और मलिन बस्ती का निरीक्षण कर इस बीमारी से निपटने की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें