फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने कैनवस पर उतारीं कल्पनाएं

Sun, 21 Jan 2018 08:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
इंटेक ने पेंटिग प्रतियोगिता कराई। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
इंटेक गोरखपुर चैप्टर के तत्वावधान में रविवार को सेंट जोसेफ वूमेन कॉलेज में विरासत के संरक्षण और उसके संवर्धन पर आधारित पेंटिंग और लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 12 स्कूलों के 90 विद्यार्थी शामिल हुए। प्रतिभागियों ने पेंटिंग के माध्यम से कैनवस पर पूर्वांचल की संस्कृति, कला, बोली संस्कार, खेती, फल, फूल, विवाह जैसे विविध पक्षों पर एक से बढ़कर अपनी कल्पनाओं में रंग भरा।

विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरखपुर यूनिवर्सिटी के प्राचीन इतिहास विभाग के शिक्षक प्रो. राजवंत राव ने कहा कि वर्तमान परिवेश में जिस प्रकार संस्कारों में उथल-पुथल बनी हुई है, ऐसे में युवा पीढ़ी को अत्यधिक सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में भूमि विरासत और संस्कारों से पटी हुई है। संचालन डॉ. मुमताज खान ने किया। इंटेक के संयोजक ई एमपी कंदोई ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम संस्था के मुख्यालय से घोषित किया जाएगा।

इस अवसर पर सह संयोजक पीके लाहिड़ी, डॉ. कृष्ण कुमार पांडेय, रवींद्र मोहन त्रिपाठी, कनक हरि अग्रवाल, डॉ. केके विश्वप्रेमी, डॉ. शिवेंद्र सिंह, डॉ. मनोरंजन सिन्हा, अजीत कुमार अस्थाना आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें