फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार अमहट पुल का निर्माण शुरू

विज्ञापन
अमहट पुल के निर्माण प्रक्रिया संबंधी जानकारी लेते सेतु निगम में अफसर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार अमहट पुल के निर्माण का कार्य बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। कार्यदाई संस्था के परियोजना निदेशक अशोक कुमार सिंह के अनुसार, 12 करोड़ की लागत से बनने वाला यह पुल 2019 के मध्य में पूरा होने की संभावना है। मिट्टी परीक्षण व सर्वे कार्य पूरा हो गया है। जेनरेटर, मिक्सर मशीन आदि निर्माण स्थल पर पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन


पुल निर्माण के संबंध में भले ही अभी तक शासनादेश जारी नहीं हुआ, मगर निर्माण कार्य शुरू करने की अनुमति डिप्टी सीएम और पीडब्लूडी मंत्री केशवप्रसाद मौर्य की ओर से कार्यदाई संस्था सेतु निगम को दे दी गई। पिछले लगभग एक साल से पुल निर्माण को लेकर शासन, प्रशासन और राजनीतिक स्तर पर खूब हलचल रही। दो बार सर्वदलीय धरने और जल सत्याग्रह करने का रास्ता भी अपनाया गया। पुल निर्माण की उम्मीद उस समय बढ़ गई जब पीडब्लूडी मंत्री 30 दिसंबर 2017 को आदर्श इंटर कालेज सल्टौआ के एक समारोह में 15 दिन में पुल निर्माण करने का मंच से एलान किया था। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को परियोजना निदेशक अशोक कुमार सिंह अपनी पूरी टीम के साथ अमहट पुल पहुंचे और निर्माण कार्य शुरू करवा दिया।

साढ़े सात मीटर चौड़ा होगा अमहट पुल ः पीडी सेतु निगम एके सिंह ने बताया कि मुख्यालय को जो पुल का ड्राइंग भेजी गई है, उसके मुताबिक पुल की चौड़ाई साढ़े सात मीटर और लंबाई 106 मीटर है। पुराने पुल की चौड़ाई साढ़े चार मीटर थी। पुल के दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर की पटरी और पांच पिलर होंगे। दोनों ओर 100-100 मीटर का पहुंच मार्ग(एप्रोच) का निर्माण होगा। पुल के दोनों ओर विद्युत लाइट भी लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें