भाटपाररानी (देवरिया)। जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर पति-पत्नी की हत्या कर दी। दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मां-बाप को बचाने के लिए पहुंची बेटी भी गोली लगने से जख्मी हो गई। शाम के करीब पांच बजे हुऐ इस डबल मर्डर से इलाका थर्रा उठा। गांव में तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है। लाश कब्जे में लेने गई पुलिस को गुस्साए लोगों ने खदेड़ते हुए शव देने से इनकार कर दिया। लोग मुख्यमंत्री को बुलाने की मांग पर अड़े थे। देर रात तक एएसपी मयफोर्स मौके पर जमे थे।
खामपार थाना क्षेत्र के बांसदेवपुर उर्फ गोबरही गांव निवासी 50 वर्षीय रामदरश मंगलवार को बाजार गए थे। शाम करीब 5 बजे लौटते वक्त घर के समीप ही पट्टीदारों ने उनपर अवैध असलहों से गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। बचाव में पहुंची 48 वर्षीय पत्नी इंदू देवी और 19 वर्षीय बेटी रिंकू पर भी हमलावरों ने गोलियां बरसाईं। जिससे इंदू की भी मौत हो गई, जबकि 19 वर्षीय बेटी रिंकू घायल हो गई। घायल बेटी को जिला अस्पताल लाया गया। हमलावरों की संख्या आठ बताई जा रही है, जो असलहा लहराते हुए फरार हो गए।
-----------------------------------------------------
जमीनी विवाद में दंपती को गोलियों से भूना,बचाव में गई बेटी जख्मी
पट्टीदारों ने प्रतिशोध में दिया घटना को अंजाम
गोबरही गांव पुलिस छावनी में तब्दील,गांव में तनाव
शव कब्जे में लेने पहुंची पुलिस को लोगों ने खदेड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। पट्टीदारों ने पति-पत्नी को गोलियों से भून दिया। पति के सिर, पत्नी के गर्दन और सिर में गोली जा धंसी। दोनों ने घटना स्थल पर दम तोड़ दिया। बीच-बचाव कर रही बेटी गोली लगने से जख्मी हो गई। उसके हाथ-पैर में गोली लगी है। अचानक हुए डबल मर्डर से इलाका थर्रारा गया। घटना जमीन विवाद को लेकर चल रही पुरानी अदावत बताई जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है। लाश कब्जे में लेने गई पुलिस को गुस्साए लोगों ने खदेड़ दिया। देर रात तक एएसपी मायफोर्स मौके पर जमे थे।
खामपार थाना के बांसदेवपुर उर्फ गोबरही गांव में दो पट्टीदारों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को 50 वर्षीय रामदरश बाजार गया था। शाम करीब 5 बजे घर के समीप पहुंचा था कि गोलबंद पट्टीदारों ने अवैध असलहों से उस पर गोलियां बरसा दी। बचाव में पहुंची 48 वर्षीय पत्नी इंदू देवी और 19 वर्षीय बेटी रिंकू पर भी हमलावारों ने गोलियां बरसाईं। इनकी संख्या आठ बताई जा रही है। इंदू की भी मौत हो गई। जबकि बेटी घायल हो गई। घायल युवती को जिला अस्पताल लाया गया। डबल मर्डर से गांव में सनसनी फैल गई। लोग घरों में दुबक गए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर असलहा लहराते हुए फरार हो गए। कुछ देर बाद आधा दर्जन थाने की पुलिस और एएसपी सुरेंद्र बहादुर सिंह गांव पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया। गांव वालों ने पुलिस पर हत्या कराने का आरोप लगाते हुए शव देने से इंकार कर दिया। लोगों का गुस्सा देख पुलिस बैकफुट पर आ गई। लोग मुख्यमंत्री को बुलाने की मांग पर अड़े है। एएसपी ने बताया कि एक साल पहले हुए हत्या के प्रतिशोध में डबल मर्डर हुआ है। घर वाले पोस्टमार्टम के लिए शव देने से मना कर रहे हैं। उन्हें मनाने के लिए बातचीत की जी रहा है।