फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले ने वीकेंड को बनाया मजेदार

Sun, 05 Nov 2017 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर क्लब में नृत्य करते कलाकार। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शहरवासियों को गोरखपुर क्लब में शनिवार को बेहतर वीकेंड मनाने का मौका मिला। इनरव्हील क्लब और गोरखपुर क्लब ने कुछ संगठनों के सहयोग से लोगों को बेहतर वीकेंड मनाने का विकल्प मुहैया कराते हुए मेले का आयोजन किया। गोरखपुर क्लब में आयोजित मेले का बच्चे हो या बड़े, हर आयु वर्ग के लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


मेले में विभिन्न संस्थाओं एवं प्रतिष्ठानों की ओर से स्टाल सजाए गए थे। मेले में आए लोगों ने स्टालों पर मौजूद स्वादिष्ट पकवानों का जायका चखा। बच्चों ने चाट, गोलगप्पे, चाउमिन, बर्गर आदि का आनंद लिया। बड़े भी इसमें पीछे नहीं रहे। सेल्फी प्वाइंट पर युवतियां अपनी तस्वीर मोबाइल फोन के कैमरे में कैद करने में मशगूल रहीं। इस बीच कई रोचक खेलों ने मेले के आनंद को चरम पर पहुंचा दिया। बच्चों के साथ बड़ों ने भी इन खेलों में हिस्सा लिया। एक ओर बच्चों की टोली तो दूसरी ओर उनके मुकाबले में बड़े उतरे। रस्साकशी के जरिए दोनों टोलियों के बीच जोर आजमाइश देखकर लोगों ने खूब तालियां भी बजाईं। इस मौके पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष पवी मेहरोत्रा, गोरखपुर क्लब के सचिव पीयूष बंका, प्रियंका प्रताप, गुंजन जायसवाल, पूनम पांडेय, मनोरमा, सुनीता पांडेय, कंचन, सोनी, दीक्षा, अर्चना सिंह, ममता आदि मौजूद रहे।

नृत्य और संगीत से बांधा समां
मेले में कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा के रंग बिखेरे। कलाकारों ने नृत्य और संगीत की बेहतरीन प्रस्तुतियों से लोगों की वाहवाही बटोरी। मेले में आए लोग कलाकारों की प्रस्तुति का न सिर्फ लुत्फ उठाया बल्कि कलाकारों के साथ झूमते और गुनगुनाते भी नजर आए।
विज्ञापन


सेल्फी के शौकीनों को भाई रंगोली
मेले में सेल्फी के शौकीनों को खूबसूरत रंगोली खूब भाई। आकर्षक ढंग से नाचते मोर की आकृति को रंगोली में उभारा गया था। इसका आकर्षण ऐसा था कि मेले के दौरान यहां हर वक्त सेल्फी के शौकीन जुटे रहे। युवतियां रंगोली के इस मोर के पास बार-बार सेल्फी खींचती दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें