फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया से सिद्धार्थ, गौरा बरहज से राधा रमण को टिकट

Sat, 04 Nov 2017 11:23 PM IST
deoria
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव - फोटो : self
विज्ञापन
देवरिया। विधानसभा चुनाव में मात खाई कांग्रेस नगर निकाय चुनाव में फूंक-फूंककर कदम रख रही है। देवरिया नगर पालिका परिषद से युवा सिद्धार्थ भारद्वाज पर पार्टी ने दांव लगाया है। वहीं, गौरा बरहज से राधारमण पांडेय को टिकट दिया है। राधारमण पांडेय कांग्रेस पुराने नेता हैं। सपा के बाद टिकट देने के मामले में कांग्रेस दूसरे नंबर पर है। सिद्धार्थ भारद्वाज की उम्र करीब 33 साल होगी तो राधारमण 50 के हैं। सिद्धार्थ को देवरिया नगर पालिका परिषद का टिकट मिलने पर कांग्रेसियों ने खुशी का इजहार किया है। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि निकाय चुनाव पूरी दमदारी से लड़ा जाएगा। कार्यकर्ताओं में उल्लास है। सिद्धार्थ भारद्वाज ने एमबीए कर रखा है। फिलहाल लखनऊ में छात्र जीवन से ही राजनीति कर रहे थे। बातचीत में सिद्धार्थ ने बताया कि कांग्रेस से टिकट मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। जिस उम्मीद से संगठन ने उन्हें मैदान में उतारा है, उसे हासिल करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। राधारमण पांडेय लंबे समय से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय हैं। उन्हें पार्टी ने वफादारी का इनाम दिया है। इसके साथ ही रुद्रपुर नगर पंचायत से लालमती देवी, मझौली राज से दिनेश्वर कुमार भारती, रामपुर कारखाना से आशा देवी, पथरदेवा से मिथिलेश देवी, लार से शकील लारी, भटनी से बलराम मद्धेशिया, भाटपाररानी से दशरथ कुशवाहा, गौरीबाजार से मु. शाकिर हुसैन पर अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस दाव लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें