फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव दीपावली पर जगमग हुआ दुग्धेश्वरनाथ मंदिर

Sat, 04 Nov 2017 11:20 PM IST
deoria
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर महाकाल की नगरी रुद्रपुर में देव दीपावली धूम धाम से मनाई गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर(देवरिया)। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर महाकाल की नगरी रुद्रपुर में देव दीपावली धूम धाम से मनाई गई। इस अवसर पर दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों दीपों से महाकाल के मंदिर को सजाया गया। दीपों की टिमटिमाती रोशनी से मंदिर और गिरिजा सरोवर की मनमोहक छटा लोगों को अपनी तरफ खींच रही थी। हंस तीर्थ स्थल के रुप में मान्यता प्राप्त दुग्धेश्वरनाथ धाम में देव दीपावली पर दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने शिव लिंग का पूजन किया। इस दौरान महादेव का दूध और पंचामृत से अभिषेक किया गया। शाम ढलते ही मंदिर का कोना कोना दीपों से जगमगा हो उठा। विशेष आरती में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। हर हर महादेव के जयघोष से पूरा परिक्षेत्र गूंज उठा। दुग्धेश्वरनाथ मंदिर के अलावा नगर के अन्य मंदिरों में भी दीपों से सजाया गया था। मंदिर में देवेश शुक्ल, केके सिंह, मनोज कुमार पांडेय, महंथ रामाशंकर भारती, विजय शंकर, पंचमुखी दास, अरविंद शुक्ल आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें