फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने किया आरसेटी केंद्र का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहजनवां। नानाजी देशमुख के शताब्दी वर्ष समारोह के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बुधवार को गीडा के सेक्टर सात में जय प्रकाश नारायण भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्था के 37 लाख की लागत से बने नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश की सर्वाधिक आबादी गांवों में निवास करती है। जब तक गांव के लोगों को रोजगार का प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी नहीं किया जाएगा तब तक सही मायने में देश का विकास नहीं हो सकता है।
विज्ञापन

इस दौरान नगर विधायक डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि गांवों में रहने वाले युवाओं को भारतीय स्टेट बैंक की ओर से स्वरोजगार का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का काम निश्चित रूप से देश के विकास में सहायक होगा। सहजनवां विधायक शीतल पांडेय, पिपराइच के विधायक महेंद्र पाल सिंह ने भी कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित किया। इसके बाद प्रशिक्षण पाए हुए लोगों को प्रमाण पत्र भी दिया गया। इस दौरान एसडीएम दिनेश मिश्र, स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक साद इम्तियाज हुसैन, सहायक महाप्रबंधक अरुण कुमार चंद श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रबंधक क्षेत्र चतुर्थ अशोक कुमार मिश्र, डीडीओ बब्बन उपाध्याय, परियोजना निदेशक यशवंत कुमार सिंह, आरसेटी के निदेशक राजकपूर, उपायुक्त स्वरोजगार बीबी सिंह, बीडीओ पिपरौली डॉ. चंद्रशेखर कुशवाहा, सहजनवां प्रमेंद्र कुमार पांडेय, पाली ज्ञानेंद्र सिंह, भटहट अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें