फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को गुणवता युक्त खाद-बीज उपलब्ध कराएं अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। गुणवत्ता युक्त खाद, बीज किसानों को उपलब्ध हो, इसे अधिकारियों को सुनिश्चित करना होगा। इसके लिए अभियान चलाकर जगह-जगह बिकने वाले खाद व बीज के नमूने लेकर लैब भेजे जाएंगे। खराब गुणवत्ता मिलने पर संबंधित दुकानदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ये निर्देश कमिश्नर अनिल कुमार ने गोरखपुर एवं आजमगढ़ की मंडलीय रबी उत्पादकता गोष्ठी में दी। उन्होंने कहा कि बुआई में अभी समय है, इसलिए कृषि गोदामों एवं निजी दुकानदारों के पास उपलब्ध खाद, बीज की सही समय पर जांच हो जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गेहूं की नौ प्रजाति के बीज शासन ने उपलब्ध कराया है। यह सुनिश्चित करें कि जिस क्षेत्र में जिस बीज की आवश्यकता है, वह वहां उपलब्ध हो। कहा कि जैविक खाद को बढ़ावा दिया जाए। चीनी मिलों का प्रेेस मड़ किसानों को खेत के लिए उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन

कमिश्नर ने कहा कि गोरखपुर एवं कुशीनगर में राजकीय नलकूपों को ठीक हालत में रखा जाए। बिजली विभाग सुनिश्चित करे कि वोल्टेज सही रहे। कुशीनगर में फसल मंडी समिति बनाने के लिए डीएम प्रपोजल भेजें। कुशीनगर में रेल का रैक प्वाइंट है तो खाद वहां पहुंचाई जाए। नहरों की सफाई विभाग सुनिश्चित कराए।
आजमगढ़ मंडल के आयुक्त के. रवींद्र नायक ने कहा कि किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारी संवेदनशील बनें। अधिकारी किसानों तक पहुंचे और उन्हें सुझाव दें। केवल गोष्ठी में चर्चा करने मात्र से समस्याओं दूर नहीं होगी। टोल फ्री नंबर 1551 की भी जानकारी किसानों को दें।

किसान जैविक खाद को बढ़ावा दें
कृषि निदेशक स्योराज सिंह ने किसानों से जैविक खाद के इस्तेमाल की अपील की। कहा कि मृदा परीक्षण कराकर भूमि में सूक्ष्म तत्वों का प्रयोग करें। एक बार यूरिया का प्रयोग करने के बाद अगली बार इसका घोल बनाकर प्रयोग करें। उन्होंने सुझाव दिया कि किसान सीड ड्रिल से लाइन टू लाइन बुआई करें तथा कम गहरी सिंचाई करें, उत्पादन 20 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा।

बीज की रसीद संभाल कर रखें किसान
निदेशक, बीज प्रमाणीकरण संस्थान पीसी सिंह ने कहा कि किसान खरीदे गए बीज की रसीद, नीले रंग का टैग तथा बोरा संभालकर रखें। किसी प्रकार की अनहोनी होने पर यही प्रमाण होगा।

सरयू नहर प्रणाली पूरी होगी : विक्रम सिंह
मुख्य अभियंता सरयू नहर प्रणाली, गोंडा विक्रम सिंह ने बताया कि लगभग 210 किमी दूर से सरयू नहर प्रणाली के जरिए पानी लाकर गोरखपुर के बासगांव एवं सहजनवां रजवाहा को सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने का लक्ष्य है, परंतु संतकबीरनगर एवं गोरखपुर में कुछ गैप की वजह से अब तक पानी नहीं पहुंच पाया है। सरकार इस गैप को दूर करने के प्रति गंभीर है।
विज्ञापन


जन सुनवाई 13 को
जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने किसानों को आश्वस्त किया कि 13 अक्टूबर को सुबह 9 से 11 बजे तक कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई का आयोजन होगा। इसमें विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। डीएम महराजगंज ने शंकर धान की खरीद सुनिश्चित कराने की बात कही, जबकि कुशीनगर के डीएम ने बिजली लोड बढ़ाने की बात कही। वहीं देवरिया के डीएम ने मृदा परीक्षण कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें