फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरों की जिंदगानी बचाने आगे आए महादानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में रविवार को लोगों ने इंसानियत की मिसाल पेश की। खून की कमी से किसी की जान न जाए, इसकी खातिर कैंप में लोग उमड़े तो सुबह नौ से दो बजे तक तय शिविर को आधा घंटा और बढ़ाना पड़ा। दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए शहर ही नहीं बल्कि दूरदराज से भी महादानी आए।
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सुबह जब प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके गुप्ता कैंप का उद्घाटन करने पहुंचे तब तक कई रक्तदाता जुट चुके थे। समाज के लिए कुछ करने का जज्बा लेकर आए इन रक्तदाताओं का ‘अमर उजाला फाउंडेशन’, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एसके यादव व उनके सहयोगियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद महादान का सिलसिला शुरू हुआ। लोग आते गए, कारवां बढ़ता गया। महादानियों के उत्साह के आगे धूप की तपिश भी ठंडी पड़ गई। ‘अमर उजाला’ और ब्लड बैंक के कर्मचारी महादानियों के स्वागत, पंजीकरण, जांच आदि की औपचारिकता पूरी कराने के बाद उन्हें महादान के लिए ले गए। रक्तदान के बाद रक्तदाताओं को आराम कराने के साथ उन्हें अल्पाहार भी दिया गया।
विज्ञापन

इस बीच कई बार ऐसे मौके भी आए जब रक्तदाताओं से ब्लड बैंक भर गया। ऐसे में रक्तदाता धैर्यपूर्वक पंजीकरण के बाद अपनी बारी की प्रतीक्षा करते रहे। समय बीतने के बाद भी महादानियों के पहुंचने का सिलसिला जारी था। महादानियों ने ब्लड बैंक में अपना मोबाइल नंबर दर्ज कराया और जरूरत के वक्त स्वैच्छिक रक्तदान का भरोसा भी दिया। महादानियों के उत्साह के चलते कुछ घंटों में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित इस शिविर में 38 यूनिट खून का संचय किया गया।

इनका रहा विशेष सहयोग
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एसके यादव, काउंसलर श्वेता यादव, गीता देवी, एलटी संजय कुमार, एलटी पूनम राजवंश, प्रमोद मद्धेशिया, एसएलटी एके मौर्या, एलटी महेंद्र प्रताप सिंह यादव, उमेश चंद्रा, तेज प्रताप तिवारी, डब्ल्यू गौड़, एसएलटी राजकुमार चौहान आदि के सहयोग से शिविर का सफलतापूर्वक संचालन हुआ। समय बीतने के बाद भी ये लोग पूरी तल्लीनता एवं गर्मजोशी से रक्तदान शिविर संचालित करने में जुटे रहे।

रक्तदान को आया पूरा परिवार
तारामंडल निवासी उमेश चंद्र राय न सिर्फ खुद रक्तदान के लिए ब्लड बैंक पहुंचे बल्कि अपने साथ पूरे परिवार को ले आए। पत्नी अनिता राय के साथ उन्होंने बेटे विशाल राय और बेटी वैशाली राय से भी महादान कराया। विशाल और वैशाली का महादान का यह पहला अनुभव था। दोनों रक्तदान के बाद काफी खुश नजर आए। बताया कि मम्मी-पापा नियमित रक्तदान करते हैं।
विज्ञापन


महादानियों का हुआ सम्मान
50 बार रक्तदान के लिए अरविंदर सिंह, 15 बार रक्तदान के लिए अशोक मिश्रा, 30 बार महादान के लिए पवन कुमार श्रीवास्तव, 35 बार खून दान करने के लिए हरीश चंद्र श्रीवास्तव, 20 बार रक्तदान के लिए राजेश गुप्ता आदि 10 नियमित रक्तदाताओं को ब्लडबैंक की ओर से सम्मानित किया गया। एसआईसी डॉ. आरके गुप्ता ने इन महादानियों को प्रशस्तिपत्र एवं स्मृति चिह्न दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें