फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता वाटिका के पास बैंक कर्मी पर हमला-Gorakhpur City

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। शाहपुर इलाके में गीता वाटिका रोड पर रविवार रात बाइक सवार युवकों ने घर जा रहे बैंक कर्मचारी पर हमला कर दिया। कार सवार बैंक कर्मचारी को आगे बाइक लगाकर रुकवाया और बाहर निकलते ही फायरिंग शुरू कर दी। खुद को बचाने के लिए बैंक कर्मचारी ने नजदीकी नाले में छलांग लगा दी। बचाव की कोशिश के बावजूद बैंक कर्मी के पांव में कुछ छर्रे धंस गए, जबकि नाले में कूदने से कंधे की हड्डी टूट गई है। घटना स्थल पर जुटे लोगों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग पर सड़क जाम कर दी। पुलिस ने जल्द कार्रवाई का भरोसा देकर करीब आधे घंटे बाद जाम खुलवा दिया।
हमले का शिकार हुए रेलवे कोआपरेटिव बैंक में ऑफिस सुपरिनटेंडेंट (ओएस) के पद पर कार्यरत मैनुद्दीन (40)। घोसीपुरा निवासी रेलवे कारखाने की सेवा से रिटायर्ड जलालुद्दीन के बेटे मैनुद्दीन राप्ती कॉम्प्लेक्स में लखनऊ बिरयानी की फ्रेंचाइजी का अपना विक्रय केंद्र तैयार करा रहे हैं। बताते हैं कि रविवार रात साइट पर जारी काम का मुआयना करके वह कार से घर लौट रहे थे। गीता वाटिका रोड पर हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर हॉस्पिटल के पास नजदीक आईं तीन बाइक पर सवार करीब छह लड़कों में से एक ने बाइक आगे लगाकर कार रुकवाई। जैसे ही वह कार से बाहर निकले उन पर फायरिंग शुरू कर दी। कुछ छर्रे पैर में लगने से वह जख्मी हो गए लेकिन बचने के लिए नजदीकी नाले में कूद पड़े। इस बीच दो गोली चलने की आवाज से कुछ दूरी पर दुर्गा पूजा पंडाल और मुहर्रम की तैयारी में सक्रिय लोग चौंकन्ने होकर उस ओर बढ़े। लोगों को आता देख तीनों बाइक छोड़कर हमलावर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के शहर में कार्यक्रम के मद्देनजर पूरे दिन से अलर्ट पुलिस कुछ ही देरी में मौके पर पहुंच गई। हमलावरों की तलाश में पुलिस कामयाब नहीं हुई लेकिन मौके से मिली बाइक कब्जे में लेकर नंबर प्लेट के जरिए उन तक पहुंचने की कोशिश में लगी है। इस बीच मौके पर जुटे लोगों की मदद से मैनुद्दीन नाले से बाहर आए। अस्पताल की जांच में छर्रों से पैर में जख्म और नाले में कूदने से दाहिने कंधे की हड्डी टूटने की बात सामने आई। होशोहवास में होते हुए वह हमले की वजह पर कुछ स्पष्ट नहीं बोल सके। पुलिस उनसे अकेले में पूछताछ कर रही है।
उधर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग पर लोगों ने गीता वाटिका रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर आधे घंटे बाद जाम खत्म हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें