फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिंग्या मुसलमानों पर रेलवे का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
म्यांमार से पलायन करके भारत में शरण लेने वाले रोहिंग्या मुसलमानों की गतिविधि पर रेलवे पुलिस निगाह रखेगी। इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक रेलवे राजाराम ने इंटेलीजेंस यूनिट गोरखपुर के प्रभारी एसआईओ को अलर्ट किया है। साथ ही कहा है कि रोहिंग्या मुसलमान बांग्लादेश जाने की फिराक में हैं। इसके लिए ट्रेन का सहारा ले सकते हैं।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक रेलवे ने इंटेलीजेंस यूनिट से कहा है कि अब जरूरत सघन तलाशी अभियान चलाने की है। रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया में सतर्कता बरती जाए। रोहिंग्या की हर गतिविधि की रिपोर्ट बनानी और शासन को उपलब्ध करानी है। कंट्रोल रूम की मदद से हर गतिविधि पर निगाह रखी जाए। क्यूआरटी का गठन करके किसी भी परिस्थिति से निपटने का इंतजाम किया जाए। सुरक्षा व्यवस्था फूल प्रूफ की जानी चाहिए। ट्रेन या फिर प्लेटफॉर्म पर कोई संदिग्ध वस्तु, सामान मिले तो तत्काल सूचना कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराई जाए। स्थानीय पुलिस से समन्वय बनाकर रेलवे स्टेशन के आसपास झुग्गी, झोपड़ी में रहने वाले रोहिंग्या मुसलमानों को चिह्नित किया जाए। यह काम प्राथमिकता पर किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें