फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे दिन गायब रही बिजली, लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। बिना किसी पूर्व सूचना के बृहस्पतिवार को पूरे दिन जिले भर की बिजली आपूर्ति ठप रही। अफसर इस कटौती को लेकर कोई ठोस जानकारी भी नहीं दे पा रहे थे। बार-बार यही कहा जा रहा था कि देवरिया वितरण केंद्र में तकनीकी सुधार के लिए आपूर्ति रोकी गई है। पूरे दिन बिजली कटे रहने से करीब तीन लाख उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले में करीब तीन लाख विद्युत उपभोक्ता हैं। 20 विद्युत उपकेंद्रों से इन उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे से बिजली कट गई। लोगों को लगा कि कुछ देर में आपूर्ति शुरू हो ही जाएगी, लेकिन जैसे-जैसे समय बीता, उपभोक्ताओं की मुश्किलें भी बढ़ती गईं। दोपहर में तेज धूप व उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बिजली कटौती से और दिक्कत हुई। बिजली उपभोक्ता हरिशंकर उपाध्याय, बेचू प्रसाद, निलेश, देवानंद उपाध्याय, अरविंद मिश्र, हीरालाल गुप्त, गजानन, ध्रुव नरायन सिंह, धर्मेंद्र उपाध्याय, बनारसी प्रसाद आदि का कहना था कि कटौती की पूर्व सूचना नहीं होने की वजह से कोई वैकल्पिक इंतजाम भी नहीं किया गया था। पूरे दिन बिजली कटी रहने से कई जरूरी कार्य प्रभावित हो गए।
इस संबंध में विद्युत वितरण खंड कसया के अधिशासी अभियंता सुबोध कुमार ने बताया कि देवरिया में तकनीकी सुधार का कार्य चल रहा है। इसकी वजह से बिजली आपूर्ति ठप है। कार्य पूर्ण होते ही आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें