फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ प्रत्याशियों ने किए लुभावने वादे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज में प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव को लेकर मंगलवार को छात्रसंघ प्रत्याशियों के लिए योग्यता भाषण का आयोजन कॉलेज कैंपस में किया गया। प्रत्याशियों ने लुभावने वादे कर विद्यार्थियों को अपनेे पक्ष में रिझाने की पूरी कोशिश की। छात्रसंघ प्रत्याशियों ने प्रोजेक्टर युक्त कक्षाएं, छात्राओं के लिए अलग शुद्ध पेय जल, वाटर कूलर, पुस्तकालय में हर विषय की पुस्तकें, प्रतिदिन की कक्षाओं में सारांश की छायाप्रति समेत बजट का 40 फीसदी अकादमिक कार्यों, 20 फीसदी सांस्कृतिक और 20 फीसदी क्रीड़ा पर खर्च करने का वादा किया।
विज्ञापन

योग्यता भाषण में अध्यक्ष पद के लिए राहुल गिरी, दीपक कुमार सिंह, आकाश चौबे, उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार चौहान, प्रियंका दुबे, सैफ खां, आशुतोष चौहान तथा पुस्तकालय मंत्री के लिए आशीष कुमार उपाध्याय तथा विवेक कुमार विश्वकर्मा ने अपने पक्ष में मतदान की अपील की। इसके पूर्व प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार राव और चुनाव अधिकारी नंदन शर्मा ने मतपत्रों की जांच की। इसमें सभी पर्चे वैध पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें