फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा में रखी गई किशोरी नहीं पहुंची घर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। पिछले महीने एक आर्केस्ट्रा पार्टी के चंगुल से किसी तरह भागकर वापस अपने गांव पहुंची किशोरी पुलिसिया कार्रवाई के बाद से अब तक अपने घर नहीं पहुंची है। बुधवार को किशोरी के पिता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बेटी को सुपुर्द करने की मांग की। कोतवाली पुलिस ने किशोरी को उसके मामा के साथ भेजे जाने की बात बताई है।
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली के एक गांव की रहने वाली किशोरी को उसकी मां ने ही एक आर्केस्ट्रा पार्टी में काम करने के लिए भेज दिया था। पिछले महीने किशोरी उस पार्टी के लोगों की चंगुल से छूटकर अपने गांव पहुंची और लोगों को आपबीती सुनाई। किशोरी ने आर्केस्ट्रा संचालक पर मनमानी करने और विरोध करने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। गांव के लोगों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस किशोरी व उसकी मां को कोतवाली ले आई थी। यहां किशोरी की तहरीर पर उसकी मां व चाची के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार के लिए दबाव बनाने के आरोप में केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया था। किशोरी को मेडिकल परीक्षण व बयान के लिए महिला पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया था। बुधवार को किशोरी का पिता एसपी से मिला और प्रार्थना पत्र देकर अपनी बेटी को पुलिस अभिरक्षा से वापस दिलाने की मांग की। किशोरी के पिता की बात सुनकर एसपी यमुना प्रसाद भी चौंक उठे। उन्होंने कोतवाली पुलिस से मामले की जानकारी ली। इस संबंध में कोतवाल विजयराज सिंह ने बताया कि किशोरी अपने पिता के साथ भी जाने को तैयार नहीं थी तो उसके मामा की सुपुर्दगी में दे दिया गया था। किशोरी अब भी अपने मामा के घर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें