फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के प्रति समर्पित है केंद्र सरकार की योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार ने हर गरीब को 2022 तक आवास देने का एलान किया है। यह व्यवस्था जून 2015 से लागू है और उस दिशा में लगातार कार्य हो रहा है।
मेयर बुधवार को नेपाल क्लब में आयोजित ‘प्रधानमंत्री आवास सबके लिए 2022’ की कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहीं थीं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के चार घटक हैं, जिसमें स्व स्थान, स्लम पुनर्विकास, क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी, भागीदारी में किफायती आवास तथा लाभार्थी के लिए व्यक्तिगत आवास निर्माण के लिए सब्सिडी है। इस पर विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने स्वच्छता पर भी बल दिया। कहा कि स्वच्छ गोरखपुर स्वस्थ गोरखपुर के लिए आवश्यक है। उन्हाेंने नालों पर अतिक्रमण पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि यह योजना अतिमहत्वपूर्ण एवं अनूठी योजना है। आजादी के 70 साल बाद यह योजना संचालित की गई है, जिसमें नागरिकों की मूलभूत समस्याआें पर ध्यान दिया गया है। इस दौरान नगर आयुक्त ने कार्यशाला में आए सभी लोगों का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें