फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी का बाबू निलंबित, सिद्धार्थनगर में अटैच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
पीडब्ल्डी में मेजरमेंट बुक के फटे पन्ने की कापियां उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ भवन की अलमारी से मिलने और विभाग की छवि खराब करने के मामले में विभाग ने कड़ा एक्शन लिया है। प्राथमिक कार्यवाही करते हुए विभाग ने बाबू नंद लाल को मंगलवार निलंबित कर दिया और सिद्धार्थनगर अटैच कर दिया। पीडब्लूडी के जेई आर बी पांडेय ने इस मामले मेें कैट थाने में तहरीर दी है। इसके साथ ही मामले की जांच संतकबीरनगर के प्रांतीय खंड के एक्सईएन को सौंपी गई है तथा जल्द ही सारे मामले की रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

अलमारी में मेजरमेंट के फटे पन्नों की फोटो स्टेट की गई कापियां मिलने से साफ हो गया कि नंदलाल ने ही इस काम को अंजाम दिया। मामले का खुलासा सोमवार हुआ था। तलाशी के दौरान कई विभाग से संबंधित और गैर संबंधित कागज व अन्य दस्तावेज भी बरामद हुए थे। विभाग की सभी सेक्शनों, संगठनों में इस मामले को मंगलवार चर्चा होती रही है। मामले में अभी तक की कार्रवाई, और उसके आगे क्या होगा, यह भी चर्चा का विषय बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन एके सिंह ने बताया कि उक्त बातों को ध्यान में रखते हुए यह साफ है कि कर्मचारी की गतिविधियां संदिग्ध थी। विभाग के किसी भी कर्मचारी को विभाग से जुड़ी जानकारियां बाहर देने या भ्रमण फैलाने की अनुमति नहीं है। नंदलाल की गतिविधियों से साबित होता है कि वह विभाग के प्रति निष्ठावान नहीं है। फिलहाल अलमारी सील कर दी गई। जो दस्तावेज उसमें से मिले हैं उन सबकी जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें